उम्मीद --
वह नन्ही सी चिड़िया
जो निवास करती मन की गहराइयों में -
निरंतर गुनगुनाते हुए
शब्दहीन गीत।
सुनाई देता है --
उसका मधुरतम संगीत -
आँधियों के शोर में भी।
भला कौन सा तूफान विचलित कर पायेगा उसे
जो रखती है अनगिनत ह्रदयों को
जीवन- ऊष्मा से अनुप्राणित?
मैंने सुना है उसका गान -
शीतलतम हिम प्रदेशों में -
और अजनबी समुद्रों के बीच भी --
किन्तु विषमतम परिस्थिति में भी -
नहीं माँगा उसने मुझसे -
रोटी का एक टुकड़ा।
Hindi translation of Emily Dickinson's poem " Hope Is The Thing With Feathers "
