शुक्रवार, 1 मई 2026

Hope Is The Thing With Feathers


         उम्मीद -- 

वह नन्ही सी चिड़िया 

जो निवास करती है 

मन की गहराइयों में -

और  गुनगुनाती रहती  निरंतर 

   शब्दहीन गीत।

 


 सुनाई देता है 

उसका मधुरतम संगीत  -

आँधियों के शोर में भी।

भला कौन सा तूफान -

विचलित कर पायेगा उसे,   

 जो रखती अनगिनत ह्रदयों को 

प्राण - ऊष्मा से  आप्लावित ?


 मैंने  सुना है उसका गान  -

  हिमशीतल  प्रदेशों में -

 और अजनबी समुद्रों के बीच --

  किन्तु विषमतम परिस्थिति  में भी -

   नहीं माँगा उसने मुझसे -

    रोटी का एक टुकड़ा।




Hindi translation of Emily Dickinson's poem " Hope Is The Thing With Feathers "

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hope Is The Thing With Feathers

          उम्मीद --  वह नन्ही सी चिड़िया  जो निवास करती है  मन की गहराइयों में - और    गुनगुनाती रहती  निरंतर      शब्दहीन गीत।    सुनाई देता...